लियाक़त कुरैशी
न्यूज1express
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सफीपुर में सभी बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म कपड़ों का वितरण किया।वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त् करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि उनके द्वारा अनेक वर्षों से सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों की सहायता हेतु समय-समय पर आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाता है,जिससे उन बच्चों की मदद हो जाती है जो पारिवारिक रूप से कमजोर है।प्रधानाध्यापक अंजू जुयाल ने कहा कि मेयर गौरव गोयल द्वारा काफी वर्षों से स्कूलों एवं अनाथ बच्चों की सेवा की जाती है वह बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि विजय सिंह रावत,सहायक अध्यापिका अंजू सिंह,अनूप शर्मा,निखिल सेठी,रजनीश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
रुड़की महानगर की हुई माशिक बैठक संगठन मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर, देहरादून प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”