रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) अम्बावत के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मुस्तकीम सिद्दकी द्वारा अपनी टीम का गठन किया गया। जिसमें उन्होंने सभी पदों पर कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर संगठन को मजबूत करने का काम किया तो वहीं एडवोकेट सीमा चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पत्रकार रियाज कुरैशी को प्रदेश प्रवक्ता पद पर पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी।
ब्रहस्पतिवार की सुबह राम नगर कचहरी स्थित भारतीय किसान यूनियन (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) अम्बावत के प्रदेश अध्यक्ष मुस्तकीम सिद्दकी ने प्रदेश की टीम का गठन किया एडवोकेट सीमा चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष और पत्रकार रियाज कुरैशी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है तो इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एडवोकेट राजू सिद्दीकी ने कहा कि किसानों के संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदार लोगों को पद देकर सम्मानित किया जा रहा है। मैं आशा करता हूं कि जिन लोगों को भारतीय किसान यूनियन अम्बावत अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी दी जा रही है, वे ईमानदारी व निष्ठा से किसानों की लड़ाई लडेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपने पद का दुरुपयोग नहीं करेंगे और ईमानदारी से किसानों की लड़ाई लड़ने के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..