भगवानपुर:- -भगवानपुर स्थित चांद कॉलोनी में रह रहे करीब 30 वर्षीय युवक की लाश अनाज की टंकी में मिली मौके पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पीएम हेतु सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया।
जानकारी के अनुसार नितिन भंडारी निवासी पौड़ी भगवानपुर क्षेत्र की किसी कंपनी में कार्य करता था तथा भगवानपुर की चाँद कॉलोनी के में कमरा किराए पर लेकर रह रहा था बताया जा रहा है कि नितिंन के दोस्त भी आसपास कमरे पर रहते थे बीती रात्रि जब मकान स्वामी कमरे पर पहुंचे तो वहां पर एक अजीब बदबू सी फैली हुई थी शक के आधार पर मकान स्वामी ने भगवानपुर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो अनाज की टंकी से 30 वर्षीय युवक नितिन भंडारी की लाश मिली बताया जा रहा है की युवक की लाश करीब तीन दिन पहले की है। घटनास्थल का पुलिस कप्तान अजय सिंह ने भी मौका मुआयना किया पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने कहना है कि हत्या करने वाले आरोपियों के लिए टीम का गठन किया गया है युवक की हत्या का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..