भगवानपुर:- रहमानिया इंटर कॉलेज भगवानपुर मैनेजर जीशान अली ने कहा की राजनीति के तहत मुझे फंसाया गया है मैं निर्दोष हूं लेकिन फिर भी मैं पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहूंगा प्रेस वार्ता के दौरान जीशान अली ने कहा बीते दिनों इलाज के दौरान हॉस्पिटल में रहमानिया इंटर कॉलेज भगवानपुर में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई थी

लेकिन जो कॉलेज प्रांगण में कुछ व्यक्तियों ने हंगामा किया ये उनकी न समझी है शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों पर इसका गलत प्रभाव पड़ना लाजमी है उन्होंने कहा माननीय न्यायालय ने मुझे 2 दिन के अंदर जमानत दे दी है यदि में खतावार होता तो सबूत के तहत मुझे जमानत न मिलती उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के माता पिता मेरे साथ है सच्चाई के साथ हैं उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज के अंदर लगे कैमरे 24 घंटे खुले रहते है जिसका रिकॉर्ड मौजूद है बताया कि जिस बच्चे कि अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई वह कुछ दिन पूर्व अपने मकान की छत से नीचे गिर गया था मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सच सामने आ जाएगा।
प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह चौधरी लाहौर सिंह, पूर्व चेयरमैन हितेश शर्मा पूर्व प्रधान राजू मानकपुर,अर्जुन मुखिया,सेकड़ो अभिवावक माजिद रहे।

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..