लियाक़त कुरैशी
रुड़की।नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए मेयर गौरव गोयल निगम के सफाई कर्मियों के साथ बीटी गंज एवं मुख्य बाजार की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।प्रातः कालीन समय में मेयर गौरव गोयल ने मेन बाजार की सड़कों तथा नालियों की सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से कराई।बीटी गंज की नालियां बड़ी मात्रा में पॉलिथीन से अंटी पाई गई,जिस कारण से नालियां चौक हो गई,जिन की सफाई को लेकर निगम के सफाई कर्मियों को काफी मशक्कत उठानी।मेयर गौरव गोयल ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस भी दुकानों के बाहर नालियों में पॉलिथीन जमा पाई जाएगी,
उनका निगम द्वारा चालान काटा जाए।उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ निगम द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी जो पॉलिथीन तथा अन्य कचरे को दुकानों के बाहर नाली में फेंक देते हैं,वहीं उन्होंने कहा कि बुध बंदी के दिन आवश्यक को छोड़कर नगर के बाजार की कोई भी दुकान नहीं खोली जाएगी।पूर्ण रूप से बाजार की बुध बंदी का पालन कराया जाएगा।इस अवसर पर पार्षद अनूप राणा,चंद्र चारु तथा सफाई निरीक्षक अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
ट्रक से कुचलकर युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार..24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया पर्दाफाश,,मृतक, आरोपी की भांजियों पर करता था गलत टिप्पणी..
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..