बुग्गावाला
जनपद हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र के 3 बच्चों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। वही तीनों बच्चों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आज दोपहर पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन बरखा रानी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह ने बुग्गावाला क्षेत्र के बादीवाला गांव में पहुंचकर तीनों विजेता बच्चों का स्वागत किया। गौरतलब है कि नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बुग्गावाला से दीपिका पाल ने गोल्ड मेडल व गुरप्रीत सिंह, रितिक सिंह ने सिल्वर मेडल जीता है। तीनों बच्चों के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम बादीवाला में किया गया। जिसमें बरखा रानी व विजय पाल सिंह ने तीनों बच्चों का उत्साहवर्धन कर बधाई दी। विजय पाल सिंह ने कहा कि तीनों ही खिलाड़ियों ने क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उसे ढूंढने की कमी है। यह तीनों बच्चों ने साबित करके दिखा दिया है। उन्होंने तीनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परिवार जनों को भी बधाई दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पवन राठौर, सुशिल सहगल,चमन,कलम सिंह, संगीता राठौर सौविंदर, आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में