रुड़की।संगिनी लेडीज क्लब की सदस्यों ने सिविल लाइन स्थित बोट क्लब से गुजर रहे बड़ी संख्या में कावड़ियों की सेवा की,जिसमें इन महिला सदस्यों द्वारा अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने वाले शिवभक्तों को बिस्कुट,फ्रूटी एवं फल आदि का वितरण किया गया।अतिथि के रूप में पहुंची कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता की धर्मपत्नी एवं समाज सेविका पूजा गुप्ता ने हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए कहा कि शिव भक्तों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।शिवभक्तों की सेवा करने से जहां पुण्य लाभ प्राप्त होता है,वहीं मन को आत्मिक संतुष्टि का भी अनुभव होता है।अध्यक्ष कुमुद सिंघल ने कहा कि विगत अनेक वर्षों से उनके द्वारा श्रावण मास में शिव भक्तों की सेवा अपनी महिला मंडली के साथ मिलकर की जाती है।यही सच्ची ईश्वर की सेवा है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष साधना शर्मा,रमा,संगीता,ममता,उषा,रोहिणी,आरती,शील गोटी,संगीता आनंद,नीतू,उर्मिला,मंजू,डोल शर्मा ने भगवान शिव शंकर को याद किया और भोलों को सामान वितरित कर परमानंद की अनुभूति प्राप्त की।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में