Tahelka news

www.tahelkanews.com

सोलानी नदी का बंदा टूटने से रेलवे ट्रैक पर भरा पानी,, ट्रेनों के संचालन पर लगी रोक,, यात्रियों की मदद के लिए पुलिस ने बढ़ाए कदम

Spread the love

 

लक्सर,, सोलानी नदी का बंदा टूटने से रेलवे ट्रेक (स्टेशन)लक्सर में पानी भर गया जिससे आपातकालीन स्थिति देखते हुए रेल प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी ट्रेन में यात्रा कर रहे करीब 300 यात्रियों के खाने पीने की व्यवस्था जीआरपी थानाध्यक्ष लक्सर अनुज कुमार व उनकी टीम ने की।

जीआरपी थाना अध्यक्ष लक्सर अनुज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लक्सर में
सोलानी नदी का बंदा टूटने के कारण अत्यधिक मात्रा में पानी आ गया था अधिक गति से पानी स्थानीय लोगों के घरों में घुस गया था एवं रेलवे स्टेशन लक्सर के प्लेटफार्म नंबर 123 एवं मेन लाइन पुल के नीचे से ट्रैक के ऊपर से बह रहा था जिस कारण ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था रेलवे स्टेशन लक्सर में यात्रीगण जिनमें महिलाएं छोटे बच्चे एवं पुरुष लगभग 300 व्यक्ति थे, जिनका भोजन की व्यवस्था के लिए आसपास दुकानों में जा पाना संभव नहीं था, उन्होंने बताया की पुलिस अधीक्षक रेलवेज आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन लक्सर पर उक्त यात्रियों के लिए भोजन व्यवस्था करवाई गई तथा समस्त यात्री गणों को भोजन उपलब्ध कराया गया जिसके उपरांत यात्री गणों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। जीआरपी थानाध्यक्ष लक्सर अनुज कुमार ने सभी यात्रियों से अपील की है की यात्रीगण मौसम के मिजाज को देखते हुए यात्रा करें।

About The Author

You may have missed