झबरेड ,,झबरेड़ा नगर मंडल में भाजपा द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना की गई इस मौके पर बोलते हुए भाजपा नेता हितेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महापुरुष हैं और उनके द्वारा उत्तराखंड का चहुमुखी विकास किया जा रहा है उनके राज्य में शेर, बकरी एक घाट पर पानी पी रहे हैं विकास के मामले में देश में उत्तराखंड पहले पायदान पर है जो मुख्यमंत्री की बड़ी सोच को दर्शाता है। सभी ने भगवान से मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना की इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुदेश चौधरी, राजपाल सिंह बेल्डा, मंडल महामंत्री अरविंद प्रधान, मनीष कुमार कुलदीप सैनी,विकास शुभम सिंगल,सचिन नितिन सैनी, प्रीति देवी, समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा