अश्वनी गर्ग देवबंद
देवबंद: नगर में विकराल रूप ले चुके अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। पुन: अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
एसडीएम अंकुर वर्मा सोमवार को दल बल के साथ हाइवे स्थित सर्विस रोड पर पहुंचे और मेला मैदान गेट, ब्लाक कार्यालय के बाहर, सांपला रोड और गुज्जरवाड़ा के बाहर सडक़ पर फैले अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया। कई स्थानों से सामान भरकर नगरपालिका की गाड़ी में लादा गया। फ्लाईओवर के नीचे खड़े ट्रकों व अन्य वाहनों के चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए उन्हें वहां से हटवाया गया। अभियान के दौरान कई दुकानदार स्वयं ही सडक़ पर फैले अपने सामान को हटाते दिखाई दिए। एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया है। अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन