देवबंद। भाई दूज के पर्व पर नगर में चारों ओर त्यौहार की धूम नजर आई। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक करके उनके लिए , लम्बी उम्र की दुआ मांगी है।
भाई दूज के अवसर पर घरों में पुजा अर्चना के उपरान्त सभी बहनों ने अपने अपने भाइयों को तिलक के साथ गोला और मिष्ठान के साथ लम्बी उम्र की दुआ मांगी और सभी बहनों ने भाई दूज की कथा सुनी।
इस त्यौहार पर भाई अपनी शादीसुदा बहनों के यहां मिठाई और उपहार लेकर जाते है । बहनें भी बडी बेसब्री से घर पर अपने भाइयों का इन्तजार करती है। भाई दूज के एक दो दिन पहले ही बहनों के यहां जाने वालों की भीड तथा वाहनों की कतारें सडकों पर दिखाई देने लगती है। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी पूर्ण रूप से सक्रिय रहा।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह