तहलका न्यूज
झबरेड़ा,, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 एवं ऑपरेशन नई किरण को सफल बनाने के लिए ग्राम शेरपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर पुलिस ने एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया

जिसमें नशे की रोकथाम के संबंध में ग्रामीणों के साथ चर्चा की और ग्रामीणों को चेताया कि नशे के कारोबार को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि कोई व्यक्ति नसे के कारोबार की मदद करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ भी इस प्रकार से कार्यवाही की जाएगी जिस प्रकार से नशे के कारोबारी के विरुद्ध की जाती है गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हें नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने का संबंध में भी ग्रामीणों के साथ पुलिस ने विस्तृत चर्चा की ग्रामीणों ने देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस को पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया झबरेड़ा पुलिस ने ग्रामीणों को ऑपरेशन नई किरण के संबंध में व्यक्तियों की काउंसलिंग एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के बारे में बताया झबरेड़ा पुलिस ने शेरपुर के ग्रामीणों को गोरा शक्ति एप्स उत्तराखंड मोबाइल एप्स एवं साइबर क्राइम यातायात सुरक्षा के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी