तहलका न्यूज
झबरेड़ा,,श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज मखदुमपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समापन समारोह में चौधरी अशोक कुमार पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति लिब्बरहेडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विजय कुमार सहित समस्त स्टाफ व संपूर्ण ग्रामीण एवं सभी स्वयंसेवी भी समारोह में उपस्थित हुए, समापन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि अशोक चौधरी का विधालय के गुरुजनों ने माला डालकर कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने सभी स्वयंसेवियों को कैप उड़ा कर अपना आशीर्वाद प्रदान कर सभी स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया और उनके कार्यों की प्रशंसा की।पर्धांचार्य डॉक्टर विजय कुमार ने भी सभी स्वयंसेवियों को आशीर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी जीतेंद्र कुमार ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रिपोर्ट प्रकट की तथा सभी स्वयंसेवियों ने सात विषय कार्यक्रमों की व्याख्या की जिसमें प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथि अशोककुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी