तहलका न्यूज ,7500007413
झबरेड़ा,,15साल से जर्जर हालत में पड़ी सड़क निर्माण कार्य का झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने सैकडो ग्रामीणों के साथ मिलकर ढोल नगाड़ों के साथ सुभारमभ किया। विधायक वीरेंद्र जाती ने बताया की लाठरदेवा शेख से पनियाला रुड़की मार्ग बहुत ही जर्जर हालत में पड़ा हुआ था जिसे बनाने की माग ग्रामीण काफी समय से करते आ रहे थे बताया की इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीण यात्रा करते है जिस पर चलना दुश्वार हो गया था ग्रामीणों की मांग पर करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है जो शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा जिससे
ग्रामीणों की राह आसान हो जाएगी उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी कांग्रेसी विधायक जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हे विकास कार्यों में कही भी कमी महसूस नही की जाएगी उन्होंने ये भी बताया की सड़क निर्माण की गुणवत्ता में कमी आती है तो सीधे मुझसे संपर्क करे। इस मौके पर सूफियान प्रधान लाठरदेवा,किसान नेता इकबाल, तौकीर,प्रधान,राव रफला,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुखमेंदर,किसान नेता तोसीफ,मोहत्सिम,कलीम ठेकेदार,मुजाहिद,गालिब, राव ताज मोहम्मद ,रियासत हरजोली,इमरान प्रधान,फरहान प्रधान नगला,राजू प्रधान झबरेड़ी कला ,भुट्टु प्रधान अकबरपुर, विधायक प्रतिनिधि जोगिंदर, अवनीश भाई आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन