तहलका न्यूज
झबरेड़ा ,, वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ इकबालपुर स्थित शराब की दुकान पर धरना दे दिया है पत्रकार वे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हमें इंसाफ नहीं मिलेगा हम धरना समाप्त नहीं करेंगे।
अनिल त्यागी ने बताया हमारी दुकान पर काम करने वाला नौकर बीती रात्रि दारू की दुकान पर दारू लेने आया था उसके साथ मेरा लड़का भी था जब नौकर ने दारू मांगी तो सेल्समैन नौकर के साथ मारपीट करने लगे बीच बचाव करने आया मेरे लड़के को भी ठेके पर काम करने वाले सेल्समेन ने बुरी तरह मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। लेकर मेरे लड़के के गंभीर चोट आई है उन्होंने कहा कि जब तक हमें इंसाफ नहीं मिल जाता मैं ग्रामीणों को लेकर धरना प्रदर्शन करता रहूंगा वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी ने बताया की सेल्समेन ग्राहकों के साथ मारपीट करते आ रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि पास में ही बच्चों का एक स्कूल है स्कूल के आसपास शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए एक ग्रामीण ने बताया एक पास में पुलिस चौकी ही फिर भी शराब की दुकान पर जाने वाला ग्राहक सुरक्षित नही ही, धरने के दौरान मौके पर झबरोड़ा पुलिस व खुफिया विभाग भी मुस्तैद रहा।

इकबालपुर पुलिस धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शराब की दुकान के बंद हुए मारपीट करने वालें सेल्समैन को निकाला और थाने ले गई। धरने पर मौजूद मनोज त्यागी मन्नू,कुशल,अंकित, विनय,विशाल,भोला,विकास टीटी,रिंकू, गौरव,विश्वास,आदि सैकड़ों ग्रामीण रहे
धरने बैठे ग्रामीणों की सूचना पाकर आबकारी टीम भी मौके पर पहुंची ग्रामीणों से बात की।

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन