तहलका न्यूज
रुड़की।झबरेड़ा विधानसभा में हरिद्वार लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने डबल इंजन की सरकार को किसान व आमजन विरोधी बताया कहा कि भाजपा सरकार जन अपेक्षाओं पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है।कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने साठ सालों के कार्यकाल में देश को सैन्य व आर्थिक रूप से मजबूत किया, किन्तु आज भाजपा सरकार में देश का किसान बदहाल है।

आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है,गैस,तेल तथा खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार आसमान छू रही है।उन्होंने कहा कि देश को मजबूत करने तथा सामाजिक सौहार्द पैदा करने के लिए देश की बागडोर कांग्रेस को सौंपने जरूरी है।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्रीय व राज्य में कांग्रेस की सरकार के रहते आम नागरिकों को रोजगार मिला तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा।उन्होंने कहा कि आज देश के करोड़ों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और भाजपा डराने में व बांटने की राजनीति कर रही है।चुनावी सभा को झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती,ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर,
भगवानपुर विधायक ममता राकेश,कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव काजी निजामुद्दीन,ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी आदि ने संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा व मोहम्मद अय्याज,वार रूम अध्यक्ष सुरेंद्र मनेनवाल, राजीव चौधरी,पूनम भगत,मरगूब कुरैशी,राव फरमूद खां,राव बिलावर एडवोकेट,कमर आलम,राव अफाक अली,स०मदन सिंह खालसा,रिजवान अली,अवनीश कुमार,समाजसेवी आदिल फरीदी,जिला पंचायत सदस्य अर्शील अय्याज, सुभाष ठेकेदार व मेहर सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह