Tahelka news

www.tahelkanews.com

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन आगामी तीन अप्रैल को..आचार्य रमेश सेमवाल

Spread the love

 

तहलका न्यूज

रूडकी..उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष स्वामी आचार्य रमेश जी महाराज ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आगामी तीन अप्रैल को रुड़की में अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा,जिसमें देश भर के ज्योतिष विद्वान सम्मिलित होंगे।इस सम्मेलन में हिंदू नव वर्ष जोकि आगामी नौ अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है,उस पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।उन्होंने बताया कि ज्योतिष के माध्यम से नए वर्ष में ग्रह नक्षत्र का देश-दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है,ज्योतिष विद्वानों के द्वारा चर्चा होगी।इस सम्मेलन में पंचांग का विमोचन किया जाएगा,जो उनके द्वारा निशुल्क वितरित किया जाता है।आचार्य सेमवाल ने बताया कि ज्योतिष सम्मेलन में ज्योतिष द्वारा समस्याओं का समाधान करने तथा ज्योतिष के माध्यम से विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा भी होगी।इस होने वाले ज्योतिष सम्मेलन में देश भर ज्योतिष विद्वानों के अलावा शंकराचार्य भी भाग लेंगे।

About The Author

You may have missed