रूड़की। झगड़े के दौरान पिस्टल लहराने वाले युवक को पुलिस ने तमंचे व कारतूस की साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पुछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लखनोता गांव में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में 25 अप्रैल को झगड़ा हो गया था।
इस दौरान एक युवक ने हाथ में तमंचा लेकर लहराया था। किसी ने उसके तमंचे लहराने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले मे बलवा सहित कई धाराओं मे क्रॉस केस दर्ज किया था। एसएसपी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसआई नीरज रावत की अगुवाई में विकास व बलदेव सहित तीन सदस्यीय एक पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने मुखबिर अन्य सूत्रों से आरोपी कुलबीर निवासी रामनगर लखनोता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया है कि आरोपी के पास से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद कर उसका चालान कर दिया है।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह