दर,बदर भटकती दिमागी हालत से कमजोर हिंदू महिला का मुस्लिम परिवार ने कराया उपचार
तहलका न्यूज
झबरेड़ा..दर बदर भटकती दिमागी हालत महिला का उपचार खाताखेड़ी निवासी डॉ,इमरान,हाजी मीरआलम,मुकर्रम,अबूजर ने कराया उसकी देखरेख परिवार की महिलाओं ने की। डॉ,इमरान ने जानकारी दी की करीब एक माह पूर्व रुड़की के कमेलपुर में खाली स्थान पर एक महिला पड़ी दिखाई दी जो देखने में दिमागी हालत से कमजोर लग रही थी
डॉ,इमरान और समाज सेवी मुस्लिम परिवार ने महिला से जानकारी लेनी चाही तो वह बोल नही पाई बताया की महिला का करीब एक माह तक हमने मिल जुलकर इलाज कराया।मलिला की देखभाल और सेवा परिवार की महिलाओं ने की। महिला की हालत को देखकर अन्य ग्रामीण मुस्लिम परिवार भी मदद को आगे गए।एक माह बाद जब महिला बोलने लायक हो गई तो उसने बताया की मेरा नाम ज्योति है ग्राम बतावली मेरठ की रहने वाली हु मेरी शादी मेरठ के कुतुबपुर में हुई थी लेकिन ससुराल वालो ने ताना कसी देकर मुझे चैन से रहने न दिया और मारपीट कर मुझे पागल कर दिया। डाक्टर इमरान ने बताया की बड़ी मुस्किल से गूगल द्वारा इनका एड्रेस निकाला गया जिसमे ग्राम प्रधान का नंबर मिला ग्राम प्रधान से बात हुई तो उसने बताया किन इस नाम की लड़की की दिमागी हालत कमजोर हे मेरे गांव की रहने वाली हे बताया की ग्रामीणों की मौजूदगी में ज्योति को उसके पिता इतवारी लाल के सुपुर्द कर दिया।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह