मोहब्बत की बिसात पर बेवफाई और कत्ल का खूनी खेल,, मंगेतर ही निकला शोकिना का कातिल,, पुलिस कप्तान ने मामले की खुद की मॉनिटरिंग
लियाकत कुरैशी
तहलका न्यूज
भगवानपुर,, गुमशुदा 19 वर्षीया शोकीना का कातिल उसका मंगेतर ही निकला। भगवानपुर पुलिस ने चंद दिनो में ही पूरे राज का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर दिया।
भगवानपुर एसएसआई परमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की 15 मई को भगवानपुर थाना कार्यालय में पहुंचे खेल्डी निवासी मोहर्रम अली ने बताया की
उनकी 19 वर्षीय बेटी शौकिना 13 अप्रेल की सुबह सिकरोडा निवासी सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन अभी तक नही लौटी। परिजनों द्वारा अपनी लड़की को काफी तलाशने की कोशिश की लेकिन बेटी नही मिली और मोबाइल भी स्वीच ऑफ मिला। बताया की तहरीर के आधार पर थाना भगवानपुर में गुमशुदगी दर्ज की। और युवती को खोजने के यथासंभव प्रयास किये गए लेकिन गुमशुदा का कहीं कुछ पता न चला पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण मे तरमीम कर गंभीरता से जांच शुरू की।
बताया की 13 मई को थाना बुग्गावाला क्षेत्रांतर्गत शाहमंसूर के जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ। गुमशुदा युवती के परिजनों ने बरामद शव के हुलिया, कपड़े व जूतों को देख उसकी पहचान अपनी बेटी के रुप में की। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पूर्व में दर्ज अपहरण के मुकदमें को हत्या मे तरमीम किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने खुद जिम्मेदारी ली और हत्या का पर्दाफाश जगजाहिर करने के लिए टीम गठित की।
गठित पुलिस टीम ने सौकिना के मोबाईल नम्बर में मिले संदिग्ध मोबाईल नम्बरो की गहनता से पड़ताल की। सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतका के मंगेतर शहराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तो आरोपी ने पुलिस सामने सारे तथ्य उगल दिए। आरोपी ने बताया कि 4-5 साल संबंध में रहने पर उसकी सौकिना के साथ सगाई हो रखी थी लेकिन सगाई के बाद उसे सौकिना के अवैध सम्बन्ध अन्य व्यक्तियो के साथ होने की जानकारी मिली कुछ आपत्तिजनक फोटो भी मिले जिसमें वह किसी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी।
इन सब बातों से नाराज मंगेतर शहराज ने कई बार किनारा करने का प्रयास किया गया लेकिन मृतका ने शादी न करने पर मुकदमे में फंसाने की बात कही उसने मजबूरन अपने कदम वापस ले लिये। हत्या के दिन मृतका ने कहीं घुमने की गुजारिश की तो शहराज अपने ही गांव के लड़के के साथ उसकी मोटर साईकिल पर अपनी मंगेतर को लेकर शाहमंसूर के जंगल में गए।
वारदात का तानाबाना पहले ही बुन चुके शहराज ने अपने दोस्त को मजार देखने भेज दिया और मौका पाकर दुपट्टे से गला घोटकर सौकिना का कत्ल कर दिया। इसके बाद शहराज ने पहले सौकिना के शव को बरसाती नाले के रेत में दबाया और फिर मृतका का मोबाईल तोडकर नवादा जाने वाले रास्ते पर पुल के पास फैंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से सारे सबूतों को अपने कब्जे में ले लिया
*हत्यारोपी का विवरण-*
शहराज पुत्र अजीज निवासी ग्राम खेलडी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम थाना भगवानपुर-*
1. प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी
2. व0उ0नि0 प्रमोद कुमार
3. अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान
4. का0 उबैद उल्ला
5. का0 दीपक मंमगाई
6. का0 राहुल कुमार

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन