तहलका न्यूज
झबरेड़ा..औलाद के गम ने इतना सताया की तीन बच्चों की मां डिप्रेशन का शिकार हों गई और फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना झबरेडा क्षेत्र अंतर्गत झबरेड़ी कला गांव निवासी एक 28 वर्षीय विवाहित महिला ने फांसी लगा ली है बताया जाता है 1 वर्ष पहले उक्त विवाहित महिला के बच्चे की किसी कारण वश मृत्यु हो गई थी जिसे लेकर मां जब से ही डिप्रेशन का शिकार हो गई। सूत्रों का यह भी कहना है की कुछ दिन पहले भी उक्त महिला ने जान देने की कोशिश की थी लेकिन ग्रामीण महिलाओं ने समय रहते हुए महिलाओं को समझा दिया था। बताया की दोपहर बाद घर के आस-पास खेल रहे छोटे बच्चों ने महिला को लटका हुआ देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फंदे पर लटकी हुई महिला की सूचना झबरेड़ा पुलिस को दी तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया बताया जाता है की जब महिला ने फंदे पर लटक कर फांसी जैसी घटना को अंजाम दिया तो वक्त महिला का पति मजदूरी के लिए रुड़की गया हुआ था और अन्य परिवार वाले भी किसी काम से बाहर गए हुए थे महिला की मृत्यु से बच्चे और पति का रो रो कर बुरा हाल हे।

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन