तहलका न्यूज
मंगलोर.. मंगलोर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार ने भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना को अपना भरपूर समर्थन दिया हे भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना का कहना हे की दीपक के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी,इस अवसर पर दीपक कुमार रॉयल चमार ने कहा कि वह भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को समर्थन दे रहे हैं, साथ ही साथ वह भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के विचारों से भी बहुत प्रभावित हुए। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने दीपक कुमार को पटका पहना कर भाजपा ज्वाइन करवाई, इस अवसर पर जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियां सर्व समाज के लिए बनी है जिससे निष्पक्ष रूप से सर्व समाज के लोग लाभान्वित हो रहे हैं, इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने कहा कि भाई दीपक कुमार के भारतीय जनता पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती प्रदान होगी और भारतीय जनता पार्टी की जीत में दीपक कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा , सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाई दीपक कुमार का मंगलोर विधानसभा क्षेत्र में बहुत प्रभाव है और भाई दीपक कुमार के पार्टी में आने से पार्टी को निश्चित बहुत लाभ मिलेगा,इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सुशील रावत, सुशील पेंगोवाल , विकास आदि भाजपा के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में