तहलका न्यूज
भगवानपुर..2019 में जहरीली शराब से मरे अपनों का गम बालूपुर के ग्रामीण अब तक भुला नही पाए अब एक नया मामला और सामने आ गया है बल्लूपुर के ग्रामीणों को कहना है गांव के अंदर बनाई जा रही पानी की टंकी के पाइपलाइन खुले पड़े हुए हैं बरसात होने के कारण जहरीले जानवरों सांप बिच्छू आदि ने खुली पाइप लाइन को अपना घर बना लिया है कहीं ऐसा ना हो कि जब इन पाइपों से पानी सुचारु हो जाए सांप बिच्छू का जहर पानी के अंदर ना घुल जाए यदि ऐसा हुआ तो 2019 में हुए शराब कांड को यह जहरीला पानी पीछे छोड़ देगा इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को भी शिकायत की लेकिन कोई भी अधिकारी आज तक पाइपलाइन को बंद करने के लिए गांव में नहीं आया ग्रामीणों का कहना है यदि शीघ्र पाइपलाइन के अंदर घुसे हुए जहरीले जानवरों को निकाल कर पाइपलाइन का मुंह बंद नहीं किया गया तो ग्रामीण पानी टंकी कार्य नहीं होने देंगे।ग्रामीनो ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिकायत की है। शिकायत कर्ताओं में
गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व प्रधान बबली, विपिन चौधरी, दलसिंह योगेश कुमार डॉक्टर सुरेंद्र,सहीराम, नीटू आदि ग्रामीणों ने शिकायत की हे।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में