तहलका न्यूज
झबरेड़ा..आगे पीछे की होड़ में अपनी बाइको को दौड़ा रहे दो युवकों ने स्कूटी सवार ग्रामीण को अपनी चपेट ले लिया भिडंत इतनी भयंकर थी की बाइक और स्कूटी दोनो बुरी तरह टूट फूट गई और ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।
फाइल फोटो (मृतक)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इकबालापुर स्थित माजरा निवासी सोनू पुत्र मैनपाल (35) स्कूटी पर अनाज रखकर पिसवाने के लिए इकबालपुर की और जा रहा था जैसे ही वह बेहेडकी नजदीक पहुंचा तो आगे पीछे की होड़ लगाकर बाइक दौड़ा रहे युवकों ने ग्रामीण स्कूटी सवार सोनू को भयंकर टक्कर मार दी जिससे सोनू की मौत हो गई और एक बाइक सवार युवक घायल हो गया तथा दूसरा भागने में सफल रहा दोनो बाइक सवार नगला के बताए जा रहे हे। इकबलपुर पुलिस ने दोनों टूटे फूटे वाहनों थाने लाकर खड़ा कर दिया

More Stories
भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को
अनुकृति गौसाई रावत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर सभी शर्मा ने दी शुभकामनाएँ
झबरेड़ा में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान, चेयरमैन किरण चौधरी ने संभाली कमान