तहलका न्यूज
उत्तराखंड के कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है की पकड़े गए आरोपी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद कटकर पकड़ा दी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास पर भी विजिलेंस टीम पहुंची है।
सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसे लेकर टीम मौके पर पहुंची।

More Stories
भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को
अनुकृति गौसाई रावत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर सभी शर्मा ने दी शुभकामनाएँ
झबरेड़ा में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान, चेयरमैन किरण चौधरी ने संभाली कमान