तहलका न्यूज
रुड़की।किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने रुड़की पाडली गुज्जर निवासी मोहम्मद उवैस के पीसीएस बनने पर उनको किसान पगड़ी पहनाई व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।पीसीएस बने मोहम्मद उवैस का स्वागत करते हुए चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही तरक्की हासिल की जा सकती है और कड़ी मेहनत और परिश्रम कर जो मुकाम मोहम्मद उवैस ने हासिल किया है वह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उन्होंने कहा कि पीसीएस बनने में उन्हें बारह वर्ष लगे,किंतु इन वर्षों में इन्होंने अपनी मंजिल हासिल कर अपने परिवार का ही नहीं,बल्कि अपने नगर में क्षेत्र का नाम भी रौशन किया है।चौधरी सुभाष नंबरदार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की,साथ ही मीडिया के लोगों ने भी पीसीएस मोहम्मद उवैस को बधाई दी।इस अवसर पर पीसीएस बने मोहम्मद ओवैस ने चौधरी सुभाष नंबरदार एवं मीडिया का भी हृदय से आभार प्रकट किया।

More Stories
सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करें: वक्ता..जयंती पर सरदार पटेल विचार मंच ने प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान