तहलका न्यूज
झबरेड़ा.. झबरेड़ा इकबालपुर मार्ग पर स्थित रॉयल पेट्रोल पंप के सामने भारत की नामी टू व्हीलर टीवीएस एजेंसी का उद्घाटन कंपनी स्वामी गौरव त्यागी ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन उपरांत गौरव त्यागी ने कहा कि कस्बे में अभी तक टीवीएस टूव्हीलर वाहन का शोरूम नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए रुड़की या हरिद्वार शहर जाना पड़ता था,शोरूम झबरेड़ा में खुल जाने से अब लोगों को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए अन्य शहर नहीं जाना पड़ेगा। एजेंसी स्वामी बाबू हसन ने कहा कि उत्तराखंड में टीवीएस की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही हम अपने ग्राहकों की सुविधा के लिये नेटवर्क को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झबरेड़ा में अत्याधुनिक शोरूम एवं आटोमैटिक वर्कशाप की सुविधा यहां के लोगो को दी जाएगी।उन्होंने बताया की आसान किस्तों में भी हमारी एजेंसी पर मोटर साइकिल ग्राहक को उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन के मौके पर पूर्व राज्य मंत्री डॉ.गौरव चौधरी,मोहम्मद हनीफ, असलम एडवोकेट, कैमून,नसीम चौधरी,घनस्याम शर्मा,संदीप राठी,बिट्टू शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा,राजबीर चौधरी, आदि सेकडो व्यक्ति मौजूद रहे।

More Stories
सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करें: वक्ता..जयंती पर सरदार पटेल विचार मंच ने प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान