तहलका न्यूज
हरिद्वार..किसान कामगार मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष नंबरदार ने नये जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह का पुष्प देकर स्वागत किया और किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया तथा जिले के कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी।
किसान नेता सुभाष नंबरदार ने किसानों के हित की बात करते हुए जिलाधिकारी को बताया की वर्ष 2018-2019 का किसानों के गन्ने का भुगतान इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया है जो अभी तक नहीं मिला किसान दिन रात मेहनत से खेती कर फसल उगाता है, उस फसल के साथ उसके घर परिवार के ना जाने कितने अरमान जुड़े होते है जिसमें बच्चों की स्कूल फीस, सालाना त्यौहार, घर का रासन मजदूर की दिहाड़ी जैसे जरूरी खर्चे जुड़े होते है, लेकिन समय पर गन्ने का भुकतान नहीं होने पर सब काम रुक जाता है, किसान अन्नदाता है लेकिन आज वह खुद भूखा रह जाता है नवनियुक्त जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने उनकी बात सुनी और कहा की अभी हम लोग पुरे जिले की बड़ी बड़ी समस्याओ की लिस्ट बना कर उनपर समाधान करने का प्रयास कर रहे है आज भी हमने कई विभागों की व्यवस्था का जायजा लिया है जल्दी ही हम क्षेत्र के गन्ना मिलो का दौरा करेंगे, उनके आश्वासन पर चौधरी सुभाष नंबरदार ने उनका धन्यवाद किया l इस मौके पर सोनू कश्यप, भूपेंद्र चौधरी, हरीश, संजय कुमार नितिन चौधरी, विशाल चौधरी, आदि लोग उपस्थित रहे l

More Stories
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पहुंचे रुड़की मंडी,फलों के लिए सैंपल, महाराष्ट्र की घटना के बाद लिया संज्ञान
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..