Tahelka news

www.tahelkanews.com

उत्तराखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग द्वारा कार्यशाला में जातिगत जनगणना की मांग का किया गया समर्थन..

Spread the love

तहलका न्यूज

रुड़की..उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग द्वारा नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यशाला में जातिगत जनगणना की मांग का समर्थन किया गया एवं उत्तराखंड राज्य में 27% आरक्षण एवं कांग्रेस संगठन में उचित भागीदारी दिए जाने की मांग की गई।

जाती जनगणना की शुरुआत  कांग्रेस ओबीसी विभाग के उत्तराखंड  प्रदेश अध्यक्ष डा.गौरव चौधरी ने की। जिसे लेकर ओबीसी वर्ग के लोग डॉक्टर गौरव चौधरी के नेतृत्व में जुड़ते चले जा रहे हे।  कार्यशाला कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ श्याम सिंह नाग्यान एवं संचालन ओबीसी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आशीष सैनी ने किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य में ओबीसी विभाग एवं अन्य आरक्षित वर्ग की संख्या के अनुसार भागीदारी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उनकी सरकार में प्रत्येक वर्ग को समुचित भागीदारी दिए जाने के अनेक प्रयास किए गए थे। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को सामूहिक एवं समावेशी विकास की अवधारणा पर आगे बढ़ने का कार्य करती है।

पूर्व राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि राज्य में ओबीसी वर्ग की राजनीति कल पत्रकारिता शिक्षा आदि के क्षेत्र में समुचित भागीदारी सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। वर्तमान सरकार से संघर्ष कर अपना हिस्सा लेना जरूरी है।

विधायक एवं रुड़की ग्रामीण जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जाति ने कहा कि सामूहिक विकास में ही प्रत्येक वर्ग का हित छुपा हुआ है। कांग्रेस की विचारधारा इस अवधारणा को मजबूत करती है।

रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार एवं संगठन में ओबीसी वर्ग की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करनी जरूरी है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा रायपुर एवं उदयपुर अधिवेशन के अनुसार भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी को जनता के बीच में कांग्रेस की विचारधारा एवं कार्यशैली के विषय में खुलकर चर्चा करनी चाहिए, जिसे जनता हमारी विचारधारा को समझ सके।

फिशरमैन कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ग्रेस कश्यप ने कहा कि राज्य में व्यवसाय के अनुसार जो जातियां पिछड़ी वर्ग में आती हैं उनको समुचित आरक्षण एवं सरकार व संगठन में उचित भागीदारी दिए जाने के प्रयास केवल कांग्रेस पार्टी द्वारा ही किए जाते रहे हैं।

कार्यशाला में रणवीर नागर, रामकिशन धीमान, मत्स्य विभाग कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ग्रेस कश्यप, विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जोशी, पूर्व राज्य मंत्री मेला राम प्रजापति पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नासिर परवेज़, ठा. वीरेंद्र सिंह, सी. पी. सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, सौरभ सैनी, मनोज चौधरी, अखिल पंवार, विजेंद्र नौटियाल, योगेश धीमान, चौ पहल सिंह, आदिल फरीदी, मौ आजम, सुशील कश्यप, हिना खातून, जसबीर प्रधान, सुभाष सैनी, मौ मुब्बशीर, अताउर्रहमान, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, मुकेश सैनी, रुप चौधरी, सुधीर शांडिल्य सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed