Tahelka news

www.tahelkanews.com

रात में दो कैदी रामलीला का फायदा उठाकर जिला कारागार से हुए फरार,जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए सवाल

Spread the love

Tahelka news

हरिद्वार,,जिला कारागार रोशनाबाद से शुक्रवार की देर रात दो कैदी रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है।

कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ,  पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था और राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। बताया जाता है की जेल के अंदर रामलीला चल रही थी। तथा   निर्माण भी कार्य  अंदर चल रहा है। जिसको लेकर एक सीढी लगी हुई थी।

बताया जाता हे कि  मौके का फायदा उठाकर दोनों कैदी फरार होने में सफल रहे पुलिस ने कैदियों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया लेकिन अभी सफलता हाथ नहीं लगी । ऐसे में जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे  है। पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

You may have missed