Tahelka news
हरिद्वार,,जिला कारागार रोशनाबाद से शुक्रवार की देर रात दो कैदी रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है।
कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार , पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था और राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। बताया जाता है की जेल के अंदर रामलीला चल रही थी। तथा निर्माण भी कार्य अंदर चल रहा है। जिसको लेकर एक सीढी लगी हुई थी।
बताया जाता हे कि मौके का फायदा उठाकर दोनों कैदी फरार होने में सफल रहे पुलिस ने कैदियों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया लेकिन अभी सफलता हाथ नहीं लगी । ऐसे में जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे है। पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी