Liyakat
रुड़की नगर निगम में पांच बार से पार्षद रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविंद्र खन्ना के चुनावी कार्यालय पर पहुंचने पर कांग्रेसियों तथा समर्थकों ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया।आपको बताते चलें कि मेयर का टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था,जिसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने उन्हें तथा दूसरे बागी कांग्रेसियों को मनाने की बात कही थी,आखिरकार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविंद्र खन्ना विपक्ष के नेता यशपाल सिंह आर्य से विचार-विमर्श के बाद चुनावी मैदान से हट गए और उन्होंने आज बीटी गंज में कार्यालय उद्घाटन के दौरान अपने दलबदल के साथ पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता के पक्ष में अपना नाम वापस लेने की बात कहते हुए कहा कि वह कांग्रेस के समर्पित तथा निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और पूरे तनमनधन से मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता के लिए कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि नगर में मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता को जिताना बहुत जरूरी है,क्योंकि रुड़की नगर का विकास कार्य बिल्कुल रुका हुआ है तथा नगर की जनता को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि मेयर सहित पूरा नगर निगम बोर्ड कांग्रेस का बनेगा तभी रुड़की नगर में विकास की गंगा बहेगी।इस दौरान यहां पहुंचने पर उनका सभी कांग्रेसियों द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी