लियाकत..
रुड़की।रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन,जो समाज सेवा में अपनी अद्वितीय पहचान बना चुका है,ने इस सर्द मौसम में जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने सिग्नेचर प्रोजेक्ट “रोटरी की चाय” की शुरुआत की है।
इस परियोजना के तहत क्लब के सदस्य एक महीने तक प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को चाय,बिस्किट और समोसे वितरित करेंगे।सर्दियों की कड़कती ठंड में यह सेवा न केवल उनके शरीर को गर्माहट देगी,बल्कि उनके दिलों में सुकून और खुशी भी भर देगी।रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन,जो हमेशा समाज की भलाई के लिए तत्पर रहता है,इस परियोजना के माध्यम से एक बार फिर साबित कर रहा है कि समाज सेवा केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए,बल्कि इसे कर्मों में उतारना आवश्यक है।क्लब के अध्यक्ष हिमांशु सिंह पुंडीर ने कहा कि यह परियोजना हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि हम समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़े हैं।हमारी कोशिश है कि हर व्यक्ति को यह एहसास हो कि वह अकेला नहीं है।इस पहल में क्लब के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।“रोटरी की चाय” न केवल एक सेवा है,बल्कि समाज में आपसी प्रेम और सहयोग का संदेश भी है।संस्था के सदस्य और प्रथम सेवा के संयोजक अक्षय प्रताप सिंह ने कहा की ऐसे नेक कार्य समाज को प्रेरणा देते हैं और हमें याद दिलाते हैं कि इंसानियत की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।सभी से आग्रह है कि इस पहल का हिस्सा बनें और जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ बढ़ाएं।सेवा करने वालो में डॉ०अजय भार्गव,दीपक कंसल,नेहा सिंह,रमेश रावल,संगीता पृथी,श्वेता अग्रवाल,पवित्र अरोड़ा, अभिषेक गुप्ता,विभोर खन्ना आदि मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी