लियाकत
झबरेड़ा,,वार्ड नंबर तीन से सभासद प्रत्याशी जसवीर उर्फ भोला के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ नेता हितेश शर्मा ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जसबीर उर्फ भोला व्यावहारिक लग्नशील और जनता के सुख दुख में काम आने वाला व्यक्ति है उन्होंने यह भी कहा सभासद बन जाने के बाद जसवीर सिंह उर्फ भोला वार्ड वासियों की समस्याओं को घर-घर जाकर सुनेगा। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता जसबीर उर्फ भोले के पक्ष में खड़ी हुई है क्योंकि बिना किसी लालच के ही जसबीर उर्फ भोला वर्षों से वार्ड वासियों की समस्या का समाधान करने में लगा हुआ है। वरिष्ठ नेता हितेश शर्मा ने कहा हम सदा उसी के साथ रहते हैं जो जनता की समस्याओं को सुनता हे और उनके सुख-दुख में खड़ा रहता है। उद्घाटन मौके पर सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ