लियाकत
रुड़की।मेयर पद की प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने सोलानीपुरम,अरोड़ा कॉलोनी व गोकुलधाम क्षेत्र का जनसंपर्क कर जीत के लिए समर्थन मांगा।जनसंपर्क के दौरान उन्हें बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिला।कांग्रेस से मेयर पद की प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने कहा कि उनका मिशन नगर को स्वच्छ सुंदर एवं समस्याओं से मुक्त कर एक आदर्श नगर के रूप में रुड़की का विकास करना है।यह क्षेत्र अनेक वर्षों से जल भराव की समस्या के साथ ही अन्य कई सुविधाओं से वंचित है।नगर निगम क्षेत्र में होते हुए भी इसे जो सुविधा मिलनी चाहिए थीं,वह नहीं मिली,जिस कारण से इस क्षेत्र के वासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।उन्होंने वादा किया कि जनता के आशीर्वाद से अगर उन्हें नगर की सेवा करने का अवसर मिला तो वह पूरे नगर निगम क्षेत्र को चमन बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।उनके पास नगर के विकास के लिए जो विजन तैयार है उस पर पूरी दृढ़ता के साथ कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि नगर की अधिकतर समस्या जल भराव तथा जल की निकासी न होने की है,जिससे नगर निगम में अनेक वार्डवासियों के घरों में वर्षा के समय में जहां भारी जल भराव होता है,वहीं उनकी काफी आर्थिक हानि भी होती है।इस समस्या को दूर करने के लिए वह सभी पार्षदों,संभ्रांत नागरिकों एवं विशेषज्ञों की राय से इस समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाएंगी।जनसंपर्क के दौरान उन्हें वरिष्ठ नागरिकों का भरपूर आशीर्वाद मिला।इस अवसर पर संदीप अग्रवाल,वंदना अग्रवाल,मोनिका त्यागी,करुणा गोयल, सुगंधा अग्रवाल,अंजलि सिंघल,सृष्टि गुप्ता,साक्षी अग्रवाल,अनुराधा अग्रवाल,राधा त्यागी, पायल गुप्ता,शोभित गुप्ता,शिखा गुप्ता आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी