लियाकत
रुड़की।नगर निगम मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता के समर्थन में सुभाष नगर,महिपाल कॉलोनी वासियों ने एक जनसभा की,जिसमें उन्हें पूर्ण रूप से अपना समर्थन दिया गया।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि नगर विकास तथा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर वह पूरी तरीके से संकल्पित है।उन्होंने कहा की नगर में विभिन्न समस्याएं मौजूद हैं और सुभाष नगर वासियों की भी अनेक जटिल समस्याएं हैं,
जिससे यहां के निवासियों को दो-चार होना पड़ता है।जनता का आशीर्वाद से यदि उन्हें इस बार मौका मिला तो वे पूरे नगर निगम क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य करेंगे।इस अवसर पर दीपक शर्मा,अवनीश कुमार, बॉबी,ब्रह्म सिंह,वीर सिंह,मलिक राजेंद्र,सुनीता,किरण शर्मा,रिचा,सीमा,पंकज पंवार,आकांक्षा शर्मा,अनिल चौधरी, अनिल सैनी,प्रियंका सैनी,आर्यन सैनी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप