लियाकत..
झबरेड़ा ..पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं ऑपरेशन नई किरण को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर कन्हैया मंदिर बेहदेकीस सेदाबाद में एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया चौपाल कार्यक्रम में सैकड़ों से ज्यादा ग्रामीण पहुंचे जहां पर थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने नशा मुक्त शहर नशा मुक्त गांव अभियान के अंतर्गत जिंदगी को हां नशे को ना के तहत लोगों को शपथ दिलाई
थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने ग्रामीणों को चेताया की नशे के कारोबार को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि कोई व्यक्ति नशा का कारोबार की मदद करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की छानबीन कर उन्हें नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना भी पुलिस को देने के संबंध में ग्रामीणों के साथ एक विस्तृत चर्चा की गई 6झबरेड़ा पुलिस ने कन्हैया मंदिर में लगाई चौपाल..सैकड़ो से ज्यादा ग्रामीण हुए एकत्रजिसमें ग्रामीणों ने भरपूर सहयोग दिए जाने का पुलिस को आश्वासन दिया। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा व उनकी टीम ने गौरा शक्ति एप्स उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप्स एवं साइबर क्राइम में अत्याचार सुरक्षा के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ