तहलका न्यूज
बुग्गावाला.. एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के प्रेम में इतना मदहोश हो गया कि वह अपनी प्रेमिका और अपनी जान का दुश्मन बन बैठा जब प्रेमी को यह जानकारी मिली कि उसकी प्रेमिका ने कहीं और सगाई कर ली तो है आग बबूला हो गया और प्रेमिका के पास जा पहुंचा और उस पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना बुग्गावाला क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम बुधवाशहीद में स्थित रेस्टोरेंट में कार्य करने वाली देवबंद के नागल निवासी प्रेमिका से मुजफ्फरनगर निवासी उसका प्रेमी हद से ज्यादा प्रेम करता था जब उसको यह जानकारी मिली कि उसकी प्रेमिका ने किसी और अन्य व्यक्ति के साथ सगाई कर ली है तो वह आग बबूला हो गया और रेस्टोरेंट में पहुंचकर प्रेमिका के ऊपर चाकू से हमला कर दिया तथा साथ ही साथ तेल छिड़क कर अपनी जान को भी आग के हवाले कर यह खबर क्षेत्र में हवा की तरह फैल गई मौके पर पहुंचकर हर कोई जानकारी जुटाने के जुगत में लग गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमी को अस्पताल पहुंचाने से पहले पूछताछ और वीडियो बनाना लेना अच्छा समझा। बताया तो यह जाता है कि सबसे पहले किसी घायल को अस्पताल पहुंचाना चाहिए लेकिन पुलिस ने प्रेमी को अस्पताल पहुंचाने से पहले उससे पूछताछ और वीडियो लेना ही बेहतर समझा।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ