Tahelka news

www.tahelkanews.com

गन्ना आयुक्त के खिलाफ मैदान में आये प्रदेश के समस्त,कर्मचारी मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

Spread the love

तहलका न्यूज़

रुड़की.. उत्तराखंड प्रदेश के समस्त गन्ना  अधिकारियों कर्मचारियों ने गन्ना आयुक्त उत्तराखंड के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि गन्ना आयुक्त अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं जिसे लेकर सभी अधिकारी कर्मचारी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मिले और गन्ना आयुक्त को हटाने की मांग की।
उत्तराखंड गाना निरीक्षक संघ के प्रदेश संयोजक दिग्विजय सिंह एवं उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र डबराल ने लगभग 200 कर्मचारियों को साथ लेकर हरिद्वार में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात की और गन्ना आयुक्त को हटाने के लिए एक ज्ञापन भी दिया। सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताया कि गन्ना आयुक्त द्वारा सभी कर्मचारियों अधिकारियों का शोषण किया जा रहा है जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने  सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया सभी कर्मचारी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मिले। उत्तराखंड गन्ना निरीक्षाक संघ के प्रदेश संयोजक दिग्विजय सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में गन्ना विभाग के कार्यालय में 3 दिन से समस्त कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा हे उन्होंने बताया कि आगामी  समय में आंदोलन और बढ़ सकता है जिसका प्रभाव आगामी दिनों में किसानों के कार्यों पर पड़ना लाजमी है कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमन सैनी आनंद तिवारी अरविंद शर्मा सतीश सैनी सुरेश सेमवाल दिनेश कुमार अमित कुमार प्रीतम सिंह विजय संजय सजल शर्मा नितिन कुमार धर्मेंद्र प्रधान रणधीर सिंह अनीस अहमद वीरेंद्र कुमार चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

About The Author

You may have missed