तहलका न्यूज
हरिद्वार,,पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में आयोजित सैनिक सम्मेलन में 29 जवानों को मैन ऑफ द मंथ तथा 04 महिला आरक्षियों को वूमेन ऑफ द मंथ के सम्मान से नवाजा गया। विभिन्न प्रकरणों के अनावरण में योगदान, पूरी लगन से ड्यूटी करने सहित किए गए मानवीय कार्यों के आधार पर चयनित किए गए जवानों की भूमिका को सराहते हुए कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने सभी से जनपद को अपराध मुक्त करने एवं पुलिस की छवि को स्वच्छ बनाने के लिए जवानों का सहयोग मांगा। उन्होंने हरिद्वार पुलिस को श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अच्छा व्यवहार करने की सीख दी।
इस अवसर पर 13 मई को रुड़की क्षेत्रांतर्गत सोलानी पार्क के पास नहर में डूब रही किशोरी को बचाकर अदम्य साहस का परिचय देने पर जलवीर मोनू को भी ₹2100/- नगद ईनाम देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मंथ का सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल से लेकर चालक, अनुचर सहित होमगार्ड भी शामिल हैं।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी