तहलका न्यूज
रुड़की..वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने सभी दुकानदारों को बिना आईडी प्रूफ के आर्मी ड्रेस या टेलर को ड्रेस सिलवाने की निर्देश जारी किए हे जिसे लेकर रुड़की कोतवाली प्रभारी रुड़की ने टीम का गठन किया और दुकानदारों के पास भेजा।
प्रभारी कोतवाली रुड़की द्वारा टीम गठित कर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेना आदि से संबंधित दुकानों, विशेष तौर पर लाल कुर्ती क्षेत्र के दुकानदार जो वर्दी के कपड़े आदि व अन्य समान बेचते है तथा सुरक्षा बलों की वर्दी सिलने वाले टेलर के सत्यापन की कार्रवाई की गई साथ ही नोटिस भी दिए गए कि यदि आपकी दुकान पर कोई व्यक्ति वर्दी आदि का सामान खरीदने या सिलवाने आता है तो आप उनकी आईडी लेकर रजिस्टर बनाएंगे ताकि कोई गलत व्यक्ति इस प्रकार से वर्दी आदि न खरीद पाए। साथ ही यह भी हिदायत दी गई कि यदि कोई आपको संदिग्ध व्यक्ति दुकान पर वर्दी आदि खरीदने का प्रयास करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ