तहलका न्यूज
झबरेड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने झबरेड़ा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए और बाकी कार्यों पर संतुष्टि जाहिर की। झबरेड़ा थाने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल झबरेड़ा थाने में बुधवार की दोपहर में निरीक्षण के लिए पहुंचे। थाने मे स्वागत औपचारिकता के बाद उन्होंने मालखाने का निरीक्षण किया।
सरकारी अभिलेखों के रखरखाव पर उन्होंने संतुष्टि जताई। थाना परिसर में खड़े पुराने वाहनों की व्यवस्था व मेस में साफ सफाई की व्यवस्था को परखा। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी देहात, पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर, थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, एसआई नितिन बिष्ट, एसआई रवींद्र कुमार, एसआई जय सिंह राणा,मनोज कांबोज, राजेंद्र चौहान, रणवीर चौहान,रामबीर व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी