झबरेड़ा..आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में दिन पर दिन पार्टी को शिखर तक पहुंचाने की उमंग बढ़ती जा रही है आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों,वरिष्ट कार्यकर्ताओं ने ग्राम पनियाला के अंदर एक मंथन बैठक आयोजित की जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अंदर सदस्य बढ़ाने को लेकर अपने-अपने विचार रखें।


मंथन के बाद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सेल्फी फोटो..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पनियाला गांव के अंदर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा की आने वाली 21 जुलाई को भीम आर्मी भारत एकता मिशन का दसवां स्थापना दिवस है जो देश के सभी कार्यकरता एकत्र होकर बिहार की राजधानी पटना में मनाएंगे उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में विधानसभा के चुनाव की चहल-पहल और सरगर्मियां बढ़ती जा रही है जिसमें आजाद समाज पार्टी पूरे बिहार के अंदर अपनी पैठ बना रही है उन्होंने कहा कि देश अन्य पार्टियो में आजाद समाज पार्टी के बढ़ते हुए परिवार को देखकर बौखलाहट पैदा हो गई है उन्होंने यह भी कहा कि भाई चंद्रशेखर आजाद दलित,अल्पसंख्यकों, और सर्व समाज के पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं उन्होंने कहा आने वाला समय आजाद समाज पार्टी का है पूरे भारत में आजाद समय पार्टी का परचम लहराएगा बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने कहा की बिहार की सरकार में आजाद समाज पार्टी की भरपूर हिस्सेदारी होगी।
बैठक में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महा सचिव राव अस्वाद, सुशील पाटिल प्रदेश महा सचिव भीम आर्मी
वरिष्ठ कार्यकर्ता फिरोज अहमद, मोहम्मद इतनाम, एडवोक मिनाज उर्फ बब्बू भाई अवनीश,अमित आदि मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी