हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। झंडा रोहण की परंपरा का निर्वहन प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता टीपी नौटियाल ने किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

सभागार में उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह ने कहा कि देश की आज़ादी अनगिनत बलिदानों का परिणाम है, जिसे हमें संजोकर रखना होगा। उन्होंने देश को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए कर्मठता से कार्य करने का आह्वान किया।
सचिव मनीष सिंह ने बताया कि HRDA नियोजित विकास में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत धर्मनगरी हरिद्वार को ‘खेल नगरी’ के रूप में विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसमें स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना और क्रिकेट स्टेडियम का उच्चीकरण शामिल है, जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।
शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए HRDA ने 100 से अधिक पार्कों का निर्माण किया है। साथ ही तुलसी चौक से शंकराचार्य चौक के बीच की सड़क को वीआईपी लेन के रूप में विकसित किया गया है, जो अब पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए नया आकर्षण केंद्र बन गई है।
इसके अलावा, हरिद्वार के प्रमुख पुलों पर फसाड लाइटें लगाई गई हैं, जो शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं और रात में इसे और भी भव्य बना रही हैं।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी