हरिद्वार,,14 अगस्त को अपर आयुक्त के निर्देशानुसार ड्रग्स विभागक टीम ने हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित मेडिकल स्टोर्स, होलसेल प्रतिष्ठानों एवं दवा निर्माण कंपनियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अनियमिताएं मिली। निरीक्षण टीम ने संचालकों को निर्देश दिए कि बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट दवाओं का क्रय-विक्रय नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि यदि लाइसेंस में कोई परिवर्तन किया जाना है, जैसे कि कॉम्पिटेंट पर्सन का परिवर्तन, पता परिवर्तन आदि, तो इसकी सूचना पहले में ड्रग्स विभाग को देनी जरूरी है तथा लाइसेंस में आवश्यक संशोधन कराना होगा।
इसके अतिरिक्त, संयुक्त टीम जिसमें वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, हरिद्वार एवं सीडीएससीओ निरीक्षक दल सम्मिलित थे,
सम्मिलित टीम ने एम/एस हीरल लेबोरेट्रीज़ (रुड़की स्थित फर्म) तथा एम/एस ओम साई फार्मा पैक (सिडकुल, हरिद्वार स्थित फर्म) के लिए डब्ल्यू.एच.ओ. प्रमाणपत्र नवीनीकरण का कार्य किया।
रुड़की स्थित दवा निर्माण कंपनी हील एंड क्योर फ़ार्मास्यूटिकल्स का संयुक्त निरीक्षण वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती की टीम एवं दिल्ली के औषधि निरीक्षक के साथ किया गया। कंपनी को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा अनुपालन करने के आदेश प्रदान किए गए।
निरीक्षण में शामिल ड्रग्स कंट्रोल विभाग की वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती, औषधि निरीक्षक हरीश सिंह एवं औषधि निरीक्षक कुमारी मेघा शामिल रही।
वरिष्ठ औषधि नरीक्षक अनीता भारती ने बताया कि विभाग की ओर से जो कंपनियां नारकोटिक एवं सायकोट्रॉपिक दवाइयों का निर्माण कर रही हैं, उनका भी लगातार विधि-नियमों के अनुसार निरीक्षण किया जा रहा है।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी