एसएसपी हरिद्वार प्रर्मेंद्र डोबाल ने शनिवार रात जिले में बड़ा फेरबदल किया हे 11 इंस्पेक्टर और 10 सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर नए थाने कोतवालियो में तैनात किया हे।ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह को मंगलौर कोतवाली भेजा गया है। जबकि पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा को एक बार फिर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय को रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी बनाया है।
श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा को थाना सिडकुल प्रभारी, यहां से इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी को गंग नहर कोतवाली प्रभारी, खानपुर से इंस्पेक्टर रविंद्र शाह को इंस्पेक्टर कनखल, भगवानपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी को खानपुर थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है।मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार को रानीपुर कोतवाली प्रभारी, रुड़की एसओजी प्रभारी अंकुर शर्मा को बहादराबाद थाना, गंग नहर कोतवाली के वरिष्ठ निरीक्षक अजय शाह को झबरेड़ा थाना अध्यक्ष बनाया गया है।इनके अलावा कई थाना कोतवालियों के वरिष्ठ सब इंस्पेक्टरों को भी तैनात किया गया है। शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार को एसएसआई ज्वालापुर, यहां वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान को एसएसआई कनखल, सिडकुल थाने से नंदकिशोर गवाड़ी को शहर कोतवाली एसएसआई, कनखल से रमेश सैनी को भगवानपुर का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी