झबरेड़ा.. नगर में रेहडी ठेला लगाने वाले व्यापारियों से अब तहबाजारी नहीं ली जाएगी यह फैसला नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने लिया है।जिसे लेकर झबरेडा नगर के रहड़ी,ठेला लगाने वाले व्यापारियों में खुशी की लहर दिखाई दी।
झबरेड़ा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन ने बताया रेहडी, ठेला, लगाकर अपनी आजीविका चलाने वाले छोटे,व्यापारी जो 10, 20, 30 रुपए प्रतिदिन तहबाजारी के नाम पर नगर पंचायत को दिया करते थे। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और उनके बोर्ड ने तहबाजारी को खत्म कर दिया हे। रेहड़ी ,ठेला लगाने वाले व्यापारियों ने कहा कि अध्यक्ष किरण चौधरी ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया हे। सभी थे रेहड़ी,ठेले लगाने,वाले व्यापारियों में खुशी दिखाई दी। अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत और सभासदो ने सभी रेहड़ी,ठेला लगाने वाले व्यापारियों साथ एक बैठक की और उन्हें जानकारी दी की कोई भी ठेला लगाने वाला व्यापारी किसी को भी प्रतिदिन तहबाजारी नहीं देगा उन्होंने यह भी कहा कि एक अक्टूबर से पहले नगर के सभी व्यापारी के 750 रुपए नगर पंचायत में जमा करा दे और सभी रेहड़ी ठेला,वाले अपना लाइसेंस बनवा ले।
उन्होंने यह भी कहा कि रहरी ठेला लगाने वाले व्यापारियों के पास यदि लाइसेंस नहीं मिला तो उनके खिलाफ कानून कारवाई की जाएगी। उन्होंने सभी रेहड़ी ,ठेला व्यापारियों से कहा कि प्रतिवर्ष 15 सो रुपए नगर पंचायत कार्यालय में जाकर रशीद प्राप्त करे। जब इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हमने जो चुनाव के समय वायदे किए थे उनको धीरे-धीरे पूरा करते जा रहे हैं रेडी ठेला लगाने वाले व्यापारियों के लिए हमारे बोर्ड ने जो फैसला लिया हे उसमें व्यापारियों को भारी टैक्स देने से छुटकारा मिला है।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं