झबरेड़ा..पोली हाउस निर्माण करने के लिए किसानों को उद्यान विभाग 80% की सब्सिडी दे रहा है जानकारी देते हुए उद्यान विभाग एडीओ सचिन राठी ने बताया कि पोली हाउस के द्वारा तरह-तरह के सब्जियों को उगाने के लिए सरकार पोली हाउस निर्माण पर 80% की सब्सिडी प्रदान कर रही है।
उन्होंने बताया कि किसान को सिर्फ 20% जमा करना पड़ेगा उन्होंने जानकारी दिए की 100 से 500 वर्ग मीटर भूमि पर टीन सेट की व्यवस्था की जाएगी। इकबालपुर सेंटर के उद्यान विभाग एडीओ सचिन राठी ने जानकारी दी कि पोली हाउस निर्माण पर किसान को अपना आधार कार्ड, एक फोटो,बैंक पासबुक और खतौनी की नकल लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जो किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहता है वह अपने कागज लेकर उद्यान विभाग कार्यालय इकबालपुर पर पहुंचे।

More Stories
हरिद्वार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, 3.36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट