लियाकत कुरैशी
तहलका न्यूज
भगवानपुर.. नगर पंचायत अध्यक्ष भगवानपुर गुलबहार के कार्यकाल के पहले वर्ष में ही रिकॉर्ड तोड़ हाउस टैक्स जमा किया गया जो पिछले वर्षों की अपेक्षा करीब आठ गुणा जमा हुआ हे।
जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भगवानपुर अंकित राणा ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष भगवानपुर गुलबहार के कार्यकाल से पहले 25 लाख रुपया ही हाउस टैक्स जमा हुआ था लेकिन अबकी बार नगर पंचायत अध्यक्ष की सूझबूझ से 1 करोड़ 90 लाख रुपए की धन राशि हाउस टैक्स के रूप में एकत्र की गई हे। बताया जाता हे कि नगर चेयरमैन गुलबहार ने नगर वाशियो को समझाया कि हाउसटैक्स देना जरूरी होता हे जितना भी हाउस टैक्स का समय अधिक बढ़ता जाएगा मकान स्वामी पर अधिक भार पड़ेगा, हाउस टैक्स जमा करने से विकास को गति मिलती हे।

More Stories
हरिद्वार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, 3.36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट