तहलका न्यूज
झबरेड़ा.. इकबालपुर क्षेत्र के मोलना, मानकपुर गांव में सांड ने अपना आतंक फैला रखा हे। ग्रामीणों ने बताया आवारा सांड के झुंड ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया हे।
मोलना निवासी वरिष्ठ पत्रकार धीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मोलना के राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश (60) को अर्धरात्रि में सांड ने हमला कर घायल का कर दिया चीखपुकार सुनते ही ग्रामीणों ने लाठी दंडों से डराकर किसी तरह हमलावर सांड को भगाया और घायल बुजुर्ग को निजी वाहन से रुड़की के विनय विशाल हॉस्पिटल भर्ती कराया जहां पर घायल बुजुर्ग का इलाज चल रहा हे। उन्होंने बताया कि मानकपुर निवासी प्रताप के ऊपर सांड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल को परिजनों ने रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने चंडीगढ़ रैफर कर दिया,
उन्होंने बताया कि सांड के आतंक यही पर खत्म नहीं हुआ बीती रात्रि बरामदे में सो रहे मोलना निवासी समेरचंद (सुक्का) के ऊपर भी आवारा सांड ने हमला कर दिया किसी तरह समेंरचंद ने दीवार कूदकर अपनी जान बचाई।उन्होंने बताया कि पालतू दो गाय को भी सांड ने हमला कर घायल कर दिया।सांड के आतंक से ग्रामीणों में दहशत पनप रही हे।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं